Search

 
 
 

Dhanbad News: रॉन्ग साइड में चल रही थी स्कूल वैन, कंटेनर-टाटा मैजिक की भिड़ंत में 4 घायल

शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार को रॉन्ग साइड से वाहन चलाने के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार को रॉन्ग साइड से वाहन चलाने के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्कूल वैन, कंटेनर और टाटा मैजिक की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कूल वैन में सवार सभी स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के बाद पुलिस तीनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने के लिए रॉन्ग साइड से जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी बीच स्कूल वैन के पीछे चल रही टाटा मैजिक भी अनियंत्रित होकर वैन से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि टाटा मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक वाहन के अंदर ही फंस गया.

Uploaded Image

स्कूल वैन बनी हादसे की वजह

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद टाटा मैजिक चालक को वाहन से बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

 

हादसे के बावजूद स्कूल वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

 

घायल स्कूल वैन चालक ने कंटेनर चालक की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. साथ ही तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही