Search

 
 
 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में 5 अगस्त को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है.
 

तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

 

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. इसके तहत 4 और 5 अगस्त को सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

 

स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने जानकारी दी कि इस अवधि में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा. साथ ही राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, उनके मुख्यालय, विभाग, अंगीभूत महाविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में भी 4 और 5 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है.

 

सरकार द्वारा यह निर्णय दिवंगत नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है. उनके निधन को झारखंड की सामाजिक और राजनीतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही