Ranchi News: रांची में तेज रफ्तार और ओवरस्पीडिंग के कारण सड़क हादसों की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में व्यस्त है लेकिन खराब सड़क और राहगीर को चपेट में लेने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है.
रातू थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाजार में महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आस-पास मौजूद लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें:
घटना का अगले दिन महिला के पति बादल कुमार ने रातू थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. उसने अपने आवेदन में बताया कि मेरी मां और पत्नी बाजार गई हुई थी. रात के 8 बज रहे होंगे, उसी समय रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन चार लोगों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया.
इस घटना में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं. जिसे न्यू हेल्थ केयर, तिलता में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज ICU यूनिट में चल रहा है. बादल के अनुसार उसकी पत्नी के गर्दन, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई है. पति के आवेदन पर रातू थाना प्रभारी ने कहा है कि घायल महिला का बयान ले लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

