Search

 
 
 

सदर अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग जांच शिविर संपन्न, 101 बच्चों की होगी निशुल्क सर्जरी

सदर अस्पताल रांची में जन्मजात हृदय रोग से संबंधित दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का शनिवार को समापन  हुआ.
 

Ranchi : सदर अस्पताल रांची में जन्मजात हृदय रोग से संबंधित दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का शनिवार को समापन  हुआ. यह शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और अमृता हॉस्पिटल कोच्ची के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था.

 

 

शिविर का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना था. दो दिनों में कुल 305 बच्चों का पंजीकरण किया गया और सभी बच्चों की जांच एवं स्क्रीनिंग की गई.जांच के दौरान 101 बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता पाई गई. इन सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अमृता हॉस्पिटल कोच्ची ले जाया जाएगा, जहां उनकी निशुल्क हार्ट सर्जरी की जाएगी.

 

Uploaded Image

 

अमृता हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने शिविर में बच्चों की जांच की. इसमें डॉ आर कृष्ण कुमार, डॉ ब्रजेश पीके, डॉ निशांत और डॉ अमित कुमार पाण्डेय शामिल रहे.सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अमृता हॉस्पिटल कोच्ची की टीम का आभार जताया. कार्यक्रम में राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ विजय किशोर रजक और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही