Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों से किया संवाद

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अनन्त कुमार ने स्कूल पहुंचकर कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई और बच्चों को पढ़ाया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कई सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास और समझदारी के साथ जवाब दिया.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अनन्त कुमार ने स्कूल पहुंचकर कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई और बच्चों को पढ़ाया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कई सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास और समझदारी के साथ जवाब दिया. बच्चों की प्रतिभा और उत्साह से एसडीएम काफी प्रभावित हुए.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता के कारण अक्सर तनाव बना रहता है, लेकिन जब बच्चों के बीच आने, उनसे बातचीत करने और उनकी जिज्ञासाओं को सुनने का अवसर मिलता है, तो मन को अलग ही सुकून मिलता है. बच्चों की मासूमियत और सीखने की ललक तनाव को दूर कर देती है.

इसे भी पढ़ें: 

एसडीएम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाते और उनके साथ समय बिताते हुए उनका अपना बचपन भी आंखों के सामने ताजा हो गया.उन्होंने याद करते हुए कहा, "कभी हम भी इसी तरह स्कूल की बेंच पर नहीं, बल्कि बोरे या चटाई पर बैठकर पढ़ाई किया करते थे. आज के बच्चों को बेंच, डेस्क और मध्यान्ह भोजन जैसी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है.

 

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने की अपील की. स्कूल में बच्चों के साथ बिताया गया यह पल न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि एसडीएम के लिए भी यादगार अनुभव बन गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही