Search

 
 
 

Giridih News: SIR विशेष शिविरों का एसडीओ ने किया निरीक्षण, वोटरों से सक्रिय भागीदारी की अपील

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR‑2026) अभियान को लेकर गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी इलाकों में कुल 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया गया है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR‑2026) अभियान को लेकर गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी इलाकों में कुल 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने इन शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व गतिविधियों का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित बी.एल.ओ. और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की पहुंच प्रत्येक पात्र मतदाता तक सुनिश्चित की जाए.

Uploaded Image

उन्होंने सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता, गुणवत्ता और दक्षता के साथ पूरा करने पर जोर दिया. धीरेंद्र कुमार ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन भी दिया.

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और हर नागरिक को सहज सहायता उपलब्ध कराई जाए.

 

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और बी.एल.ओ. से जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया और 32‑गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने‑अपने मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों में उपस्थित होकर गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सही तथा पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित अवधि के भीतर जमा कराएं. 

 

उन्होंने बताया कि शुद्ध एवं अपडेटेड मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही