Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम में परमाणु खनिजों की खोज शुरू, ग्रामीणों ने जताया विरोध

श्चिमी सिंहभूम जिले में परमाणु खनिजों की खोज को लेकर भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत कार्यरत परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडी) की टीम सक्रिय हो गई है.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में परमाणु खनिजों की खोज को लेकर भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत कार्यरत परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडी) की टीम सक्रिय हो गई है. विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य शुरु करने की तैयारी की गई है. चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत के पुसालोटा जंगल में भी कुछ दिनों पूर्व सर्वे किया गया था.

 

ग्रामीणों को अब डर सता रहा है कि विभाग की ओर से माइनिंग न कराई जाए. इसे लेकर माइनिंग का ग्रामीणों ने विरोध जताया है. विरोध को लेकाफ पुसालोटा गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें तीन गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और माइनिंग का विरोध जताया. ग्रामसभा मुरहातु मुंडा साधुचरण जोंको, पुसालोटा गांव मुंडा रांदो कोड़ाह और गुड़गांव मुंडा के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसी भी हाल में माइनिंग नहीं करने दिया जाएगा. 

 

ग्रामीणों ने कहा कि कुछ अधिकारियों से जानकारी मिली है कि यूरेनियम को लेकर माइनिंग किया जाना है. अगर माइनिंग का प्रयास किया गया तो इसका जोरदार तरीके से विरोध कर आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर मुखिया माझी जोंको, समाजसेवी दयासागर केराई, रमेश कोड़ाह, ओयबोन बोयपाई, सुकमती जोंको, रवि सोय, अंजली कांडेयांग, पोंडेराम जोंको, लक्ष्मी जोंको, उज्ज्वल राम कोडा़ह, बैजंती रुईडीह, सेलाई बानसिंह, जसिंता बोयपाई, लोंजो हेंब्रम, मेंजो कोड़ाह, मधु कोड़ाह, नानिका बोयपाई भी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही