Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह, 9 छात्रों को मिला गोल्ड

Ranchi : उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर के पूर्व डायरेक्टर जनरल पद्म विभूषण डॉ. आरए माशेलकर शामिल रहे. इस दीक्षांत समारोह में कुल 275 छात्र-छात्रों को डिग्रियां दी गई. वहीं 18 को पीएचडी की मानक उपाधी भी दिया गया. दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभात कुमार, विश्वविद्यायलय के प्रति कुलपति प्रो. सुरेश गर्ग, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हेमंत गोयल और रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार मिश्रा मुख्य रूप से शामिल रहे. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/bjp-termed-congresss-nyay-patra-as-a-bundle-of-lies-asked-when-did-it-do-justice-while-in-power/">कांग्रेस

के न्याय पत्र को भाजपा ने झूठ का पुलिंदा  करार दिया…पूछा, सत्ता में रहते कब न्याय किया

विकसित भारत के सपने के लिए युवाओं की भूमिका: डॉ. आरए माशेलकर

पद्म विभूषण डॉ. आरए माशेलकर ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. कहा कि विकसित भारत का सपना केवल युवाओं के समर्पण और सक्रिय भागीदारी से ही हासिल किया जा सकता है. आगे उन्होंने विकसित राष्ट्र के उद्देश्य के बारे में बताया. विकसित राष्ट्र के लिए सात सिद्धांत संतुलित, सुसंस्कृत, शिक्षित, समृद्ध, सुशासित, सुरक्षित और खुशहाल है. राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और छात्रों से समाज में सकारात्मक योगदान देने और अपनी मातृभूमि के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया.

विश्वविद्यालय का विकास केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से: कुलपति

विश्वविद्याल की कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. जिसमें विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय प्रगति कार्यक्रम के और स्थायी कैंपस में बुनियादी ढांचे के बारे में विस्तार से बताया. आगे उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सफलता का श्रेय एक मजबूत और उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली है. गुणवता पूर्ण शिक्षा से हमारे छात्र-छात्राएं आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने विश्वविद्यालय में होने वाले शोध के बारे में बताया.

इतने छात्रों को मिला मेडल

स्नातक और स्नातकोत्तर में गोल्ड-9 पीएडी की उपाधी-18 स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री-165 डिप्लोमा - 83 कुल डिग्री-83 इसे भी पढ़ें - ईडी">https://lagatar.in/theft-from-record-room-immediately-after-eds-charge-sheet-big-conspiracy-to-hide-land-scam-pratul/">ईडी

की चार्जशीट के तुरंत बाद रिकॉर्ड रूम से चोरी, जमीन घोटाले को छुपाने की बड़ी साजिश : प्रतुल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही