Search

 
 
 

JPSC-JSSC Reform Manch की सरकार से दूसरी वार्ता आज, छात्रों ने कहा, हम एकजुट हैं, परिवर्तन निश्चित है

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में सुधार एवं अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे JPSC-JSSC Reform Manch की सरकार के साथ दूसरी वार्ता संभवतः आज दोपहर 12 बजे होगी.
 

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में सुधार एवं अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे JPSC-JSSC Reform Manch की सरकार के साथ दूसरी वार्ता  संभवतः आज दोपहर 12 बजे होगी.

 

 

मंच ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा. संगठन का कहना है, “हमारा संघर्ष जारी है, जब तक न्याय नहीं, तब तक वार्ता जारी रहेगी. मंच ने छात्रों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, छात्र एकजुट हैं,परिवर्तन निश्चित है.

 

सरकार के साथ होने वाली आज की दूसरी वार्ता में JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही