Search

 
 
 

मुख्य सचिव से नहीं हो सकी सचिवालय सेवा संघ की मुलाकात,  काम ठप करने की चेतावनी, संशोधित नियमावली वापस लेने पर अड़े

झारखंड कैबिनेट की ओर से प्रोन्नति नियमावली में किए गए संशोधन को लेकर सचिवालय कर्मियों का गतिरोध और गहरा गया है. प्रोजेक्ट भवन में हुए भारी हंगामे और घेराव के बीच शुक्रवार को सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में एक 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात करने पहुंचा.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: झारखंड कैबिनेट की ओर से प्रोन्नति नियमावली में किए गए संशोधन को लेकर सचिवालय कर्मियों का गतिरोध और गहरा गया है. प्रोजेक्ट भवन में हुए भारी हंगामे और घेराव के बीच शुक्रवार को सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में एक 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात करने पहुंचा. हालांकि आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी मुख्य सचिव से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात नहीं हो सकी. मुख्य सचिव से मुलाकात न होने की खबर मिलते ही सचिवालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों का आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया.

 

परिसर में बढ़ते तनाव और आक्रोशित कर्मचारियों को समझाने-बुझाने के लिए सिटी एसपी पारस राणा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. मुख्य सचिव से वार्ता न हो पाने से नाराज सचिवालय सेवा संघ ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए पूरे सचिवालय का कामकाज ठप करने की गंभीर चेतावनी दे दी है. संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो कड़ा कदम उठाया जाएगा.

Uploaded Image

संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब किसी भी छोटे आश्वासन से पीछे हटने वाले नहीं हैं और सेवा संघ की केवल एक ही मांग है कि सरकार इस संशोधित नियमावली को तत्काल वापस ले. उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारियों के करियर के साथ हो रहे इस भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तब तक फैसले का विरोध जारी रहेगा और आमसभा के बाद जल्द ही संपूर्ण कामकाज ठप कर दिया जाएगा.

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही