Search

 
 
 

रानी हारा चेक डैम का हिस्सा ध्वस्त, सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबी

Ranchi News: ग्रामीण मुरली घटवार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले बारिश के पानी को रोकने के लिए चेक डैम बनाया गया था. लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से बांध पर दबाव बढ़ा और उसका करीब 30 से 40 फीट हिस्सा बह गया. पानी के तेज बहाव से खेतों में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है. ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक हजार एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है.
 
रानी हारा चेक डैम का हिस्सा

Ranchi News: सिल्ली प्रखंड के गोंडाडीह पंचायत क्षेत्र में भारी बारिश के बाद रानी हारा चेक डैम का बांध टूट गया. अचानक बड़ी मात्रा में पानी निकलने से आसपास के खेत जलमग्न हो गये. कई गांवों में भी पानी पहुंच गया. ग्रामीणों के अनुसार, खैरबेड़ा, बाबनी, सातपालू, गोंडाडीह और रेगड़ीआम गांव प्रभावित हुए हैं.


ग्रामीण मुरली घटवार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले बारिश के पानी को रोकने के लिए चेक डैम बनाया गया था. लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से बांध पर दबाव बढ़ा और उसका करीब 30 से 40 फीट हिस्सा बह गया. पानी के तेज बहाव से खेतों में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है. ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक हजार एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है. चेक डैम में पाली गयी मछलियां भी पानी के साथ बह गयीं.

इसे भी पढ़ें - 


घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि बांध का करीब 20 फीट हिस्सा टूटने की जानकारी मिली है. पानी खेतों की ओर चला गया था, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गयी. उन्होंने कहा कि घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है.


प्रशासन की टीम प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर फसल और अन्य नुकसान का आकलन कर रही है. ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही