Search

 
 
 

परिसीमन समय की मांग, लेकिन भाजपा की मंशा सही नहीं- जयराम महतो

Dhanbad News: जयराम महतो ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए परिसीमन समय की मांग है, इसका समर्थन करते हैं, लेकिन परिसीमन के नाम पर केवल लोकसभा और विधानसभा की सीटें बढ़ाना पर्याप्त नहीं होगा.
 
जयराम महतो

Dhanbad News: तेतुलमारी के शक्ति चौक के समीप रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से जनक्रांति महासभा का आयोजन किया गया. महासभा में डुमरी विधायक सह पार्टी अध्यक्ष जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. सभा से पहले उन्होंने समर्थकों के साथ रोड शो कर अपनी राजनीतिक मौजूदगी का एहसास कराया. 

 

सभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि यह महासभा महज शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि शोषित और वंचित समाज को उनका हक-अधिकार दिलाने की लड़ाई का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यही उनकी और संगठन की असली पहचान है. संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ना और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करना है.

इसे भी पढ़ें:

परिसीमन के मुद्दे पर जयराम महतो ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए परिसीमन समय की मांग है, इसका समर्थन करते हैं, लेकिन परिसीमन के नाम पर केवल लोकसभा और विधानसभा की सीटें बढ़ाना पर्याप्त नहीं होगा. सरकार को अस्पताल, स्कूल, रोजगार और शिक्षकों समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं में भी समान रूप से बढ़ोतरी करनी होगी. उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया बिना किसी छल-कपट और भेदभाव के होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन को लेकर भाजपा की मंशा सही नहीं है.

 

MMDR बिल से राज्य को राजस्व का नुकसान

MMDR बिल पर निशाना साधते हुए जयराम महतो ने कहा कि इससे झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के राजस्व को नुकसान होगा. उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को खनिजों पर अतिरिक्त सेस लगाने का अधिकार मिलना चाहिए ताकि राज्य को अपने प्राकृतिक संसाधनों का उचित आर्थिक लाभ मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही