Search

 
 
 

देवघर श्रावणी मेला में सुरक्षा को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार, 47 अस्थायी ओपी व ट्रैफिक पोस्ट होंगे स्थापित

Ranchi : देवघर में आगामी श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है. पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में देवघर और दुमका जिले में अस्थायी ओपी एवं यातायात ओपी स्थापित करने की स्वीकृति मांगी गई है. यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी.
 

Ranchi : देवघर में आगामी श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है. पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में देवघर और दुमका जिले में अस्थायी ओपी एवं यातायात ओपी स्थापित करने की स्वीकृति मांगी गई है. यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी.

 

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. प्रस्ताव के तहत देवघर जिले में 21 अस्थायी ओपी और 13 यातायात ओपी, जबकि दुमका जिले में 7 अस्थायी ओपी और 6 यातायात ओपी स्थापित किए जाएंगे. इस प्रकार दोनों जिलों में कुल 47 अस्थायी एवं यातायात ओपी कार्यरत रहेंगे.

 

इन सभी ओपी और ट्रैफिक पोस्टों पर डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई एवं पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. संवेदनशील स्थलों, कांवरिया पथ, मंदिर क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी.

 

सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय श्रावणी मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अलग से तैयारी कर रहा है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां भी कई अस्थायी ओपी और चेक पोस्ट स्थापित किए जाने की योजना है. इन केंद्रों के संचालन के लिए डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. जल्द ही इससे संबंधित विस्तृत प्रतिनियुक्ति आदेश जारी होने की संभावना है.

 

पुलिस अधिकारी का मानना है कि श्रावणी मेला राज्य का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए इस बार पहले से ही विस्तृत रणनीति तैयार की जा रही है. गृह विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती से संबंधित अंतिम आदेश जारी किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही