Search

 
 
 

Chaibasa News : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

सारंडा जंगल और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.
 

Chaibasa :  सारंडा जंगल और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.

 

गौरतलब है कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा जंगल में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ता के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया था.

 

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जब टीम  रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.

 

बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही