Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में सूखे को देख मुख्यमंत्री का मनरेगा पर जोर, जेसीबी का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार से सरकार के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा लेने की कवायद शुरू की है. इस दिशा में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने विभाग की 6 प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की. इसके तहत मनरेगा, मनरेगा के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण) और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कम बारिश की वजह से इस वर्ष सूखे की स्थिति है. ऐसे में किसानों -मजदूरों का पलायन नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखें. इस दौरान हेमंत सोरेन ने मनरेगा योजना में एसटी-एससी को प्राथमिकता देने, 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सहित जेसीबी का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/cm21.jpg"

alt="" width="1032" height="688" />
इसे भी पढ़ें –बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-family-furious-over-patients-death-uproar-in-bgh-police-had-to-be-called/">बोकारो

: मरीज की मौत पर भड़के परिजन, बीजीएच में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

योजनाओं की जियो मैपिंग कराई जाये

हेमंत सोरेन ने कहा, ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित किये जाएं और योजनाओं का क्रियान्वयन बड़े पैमाने पर हो. योजनाओं की जियो मैपिंग भी कराई जाए. योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा. उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक सचिव वंदना डाडेल और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव तथा सभी जिलों के उपायुक्त उपस्थित रहे.

विभाग ने योजनाओं की प्रगति की दी जानकारी

  • बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 16.58 लाख फलदार और 2.72 लाख इमारती पौधे लगाए जा चुके हैं.
  • वीर शहीद पोटो हो विकास योजना के तहत 3371 योजनाएं दी गई हैं, जिसमें 1041 पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री ने लंबित योजनाओं का कार्य 15 नवंबर तक पूरा करने के दिए निर्देश दिया. हर पंचायत में इस योजना को लेने का भी दिया गया निर्देश दिया.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 16 लाख से ज्यादा आवास बनाने का लक्ष्य है. इसमें 81 परसेंट आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है. जबकि 2 लाख 90 हज़ार के लगभग आवास का कार्य लंबित है। वही केंद्र सरकार ने1 लाख 75 हज़ार नए आवास स्वीकृत किये हैं.
  • बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत इस वर्ष 11 हज़ार 155 आवास बनाने का लक्ष्य है. इसमें 62100 आवास स्वीकृत किये गये हैं.

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

  • हर गांव में कम से कम 5 नई योजनाओं को अविलंब शुरू करें.
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को मनरेगा कार्यों में प्राथमिकता दें.
  • मनरेगा में 50% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें.
  • मनरेगा कार्यों में जेसीबी का इस्तेमाल नहीं हो.
  • फर्जी मस्टर रोल पर अविलंब रोक लगे.
  • मनरेगा के तहत ससमय कार्य का अवलोकन करें और समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करें.
  • ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस का सृजन करें, ताकि पलायन नहीं हो.
इसे भी पढ़ें – मोहाली">https://lagatar.in/mohali-mms-case-three-member-sit-of-women-formed-three-arrested-so-far/">मोहाली

MMS कांड : महिलाओं की तीन सदस्यीय SIT का गठन, अब तक तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही