Search

 
 
 

Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज में वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग के लिए चयन ट्रायल, 14 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Ranchi News: खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती और नियमित अभ्यास जरूरी है. चयन ट्रायल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है.
 
मारवाड़ी कॉलेज में चयन ट्रायल

Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज, रांची की ओर से रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक (पुरुष एवं महिला) चयन ट्रायल-2026 का आयोजन नेशनल जिम, रोस्पा टावर में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने किया.

 

इस दौरान प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प का विकास होता है. निरंतर अभ्यास और मेहनत से खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:

कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती और नियमित अभ्यास जरूरी है. चयन ट्रायल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है.

 

ट्रायल में मारवाड़ी कॉलेज, सिल्ली कॉलेज, सेंट जेवियर्स कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज और जेएन कॉलेज, धुर्वा के कुल 14 पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

 

रांची विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त चयनकर्ता इन्द्रजीत सिंह और अरुण कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया. निर्धारित मानदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई.

 

आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के पीटीआई शिव सागर और मो. नसीम की अहम भूमिका रही. मौके पर तकनीकी टीम के सदस्य, विभिन्न कॉलेजों के खेल अधिकारी तथा मारवाड़ी कॉलेज के छात्र आशुतोष कुमार और अर्जुन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही