Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल शुरू, देशभर के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची को राष्ट्रीय स्कूली खेल संगठन (एसजीएफआई) द्वारा वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) के लिए कोचिंग कैंप चयन ट्रायल आयोजित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी क्रम में बुधवार, 15 अप्रैल से रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में बालक वर्ग का चयन ट्रायल शुरू हो गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची को राष्ट्रीय स्कूली खेल संगठन (एसजीएफआई) द्वारा वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) के लिए कोचिंग कैंप चयन ट्रायल आयोजित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी क्रम में बुधवार, 15 अप्रैल से रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में बालक वर्ग का चयन ट्रायल शुरू हो गया.

 

ट्रायल के पहले दिन एसजीएफआई के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ सुरेश दोषी, कार्यकारी सदस्य एन.आर. मुरली, वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी के. बर्मन और प्रशासनिक पदाधिकारी सोमदत्त दीक्षित शामिल थे.

 

सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत नारियल एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से की गई, जिसके बाद खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्रायल आरंभ हुआ.

 

देश के विभिन्न राज्यों और इकाइयों से खिलाड़ी 14 अप्रैल से ही रांची पहुंचने लगे थे. ट्रायल के पहले दिन कुल 67 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने चयन के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. यह चयन प्रक्रिया 16 अप्रैल तक चलेगी, जिसके आधार पर 23 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.

 

चयनित खिलाड़ियों को वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (नेशनल कैंप) में भाग लेने का मौका मिलेगा.

इस चयन प्रक्रिया में मुख्य चयनकर्ता के रूप में शैलेश कुमार (राजस्थान), देवेंद्र कुमार (गुजरात), गौरव अरविंद डेंगरे (महाराष्ट्र) और रजनी सेन (झारखंड) अपनी भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, राज्य खेल कोषांग के सदस्य और प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही