Search

आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ आंदोलनकारी नेता

Ranchi: आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत व केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने धनबाद रवाना होने से पहले रांची के बुकरु स्थित आवास पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने सुदेश महतो को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.
 
मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने भी दोनों वरिष्ठ नेताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए झारखंड के नवनिर्माण और राज्य से माफिया राज समाप्त करने के संकल्प को दोहराया. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

उल्लेखनीय है कि डॉ. देवशरण भगत और प्रवीण प्रभाकर आजसू पार्टी के स्थापना काल से ही संगठन से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से आंदोलन व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव नमन साहू, छोटन सिंह, बंटी यादव, मीडिया संयोजक परवाज खान, केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, जिला परिषद सदस्य हाकिम अंसारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी सुदेश महतो को स्थापना दिवस की बधाई दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही