Search

 
 
 

नहीं रहे सीपीएम के वरिष्ठ नेता इकबाल दा

संताल परगना के पाकुड़ - साहेबगंज जिले में 'मास्टर' के नाम से विख्यात इकबाल दा का निधन हो गया है. उनके शोक में पूरे राज्य में पार्टी कार्यालयों पर अगले तीन दिनों तक लाल झंडा झुका रहेगा.
 
  • पार्टी कार्यालय में तीन दिनों तक झुका रहेगा झंडा

Ranchi : संताल परगना के पाकुड़ - साहेबगंज जिले में 'मास्टर' के नाम से विख्यात इकबाल दा का निधन हो गया है. उनके शोक में पूरे राज्य में पार्टी कार्यालयों पर अगले तीन दिनों तक लाल झंडा झुका रहेगा.

 

इकबाल दा अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत मेहनतकशों के संगठनकर्ता के रुप में की. बाद में वे एक प्रमुख ट्रेड यूनियन नेता के रूप में स्थापित हुए. उन्होंने परिवहन, बीड़ी, मैरी गोल्ड रेलवे के ठेका कामगारों समेत विभिन्न प्रकार के मजदूरों को सीटू में संगठित करने का काम किया.

 

साल 1979 में  वे सीपीएम के सदस्य बने. वे दो बार पाकुड़ विधानसभा से चुनाव भी लड़े. वर्तमान में वे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिवमंडल सदस्य व सीटू के राज्य उपाध्यक्ष थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही