Search

 
 
 

धनबाद के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट बबलू मिर्जा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

शहर के बेहतरीन और वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट बबलू मिर्जा का रविवार की देर रात एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में निधन हो गया. वे लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था.
 

Dhanbad :  शहर के बेहतरीन और वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट बबलू मिर्जा का रविवार की देर रात एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में निधन हो गया. वे लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था.

 

बबलू मिर्जा ने अपने कैमरे के माध्यम से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों की अनगिनत घटनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण पलों को जीवंत रूप में पाठकों तक पहुंचाया. 

 

उन्होंने हिंदुस्तान समेत कई प्रतिष्ठित अखबारों में अपनी सेवाएं दीं और अपनी मेहनत, ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता से पत्रकारिता जगत में खास पहचान बनाई. 

 

धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

बबलू मिर्जा के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सहयोगी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे अपूरणीय क्षति बताया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही