Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा घाटी में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी

झारखंड के कोडरमा जिला में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोडरमा थाना क्षेत्र की कोडरमा घाटी में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ. यह शव मेघातरी इलाके के पास स्थित पैरी माइंस के समीप मिला है.
Advertisement
Advertisement

Koderma : झारखंड के कोडरमा जिला में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोडरमा थाना क्षेत्र की कोडरमा घाटी में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ. यह शव मेघातरी इलाके के पास स्थित पैरी माइंस के समीप मिला है.

 

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक बोरे पर पड़ी. बोरा संदिग्ध लगने पर जब वे उसके पास पहुंचे तो उसमें से महिला का पैर बाहर दिखाई दिया. यह देख ग्रामीण घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरे को खुलवाया. अंदर अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है.फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही