Search

 
 
 

Gumla News: जंगल में झुंड से बिछड़ा नन्हा गजराज अपनी मां से मिला, वन विभाग ने किया था रेस्क्यू

Gumla News: बसिया कामडारा एवं पालकोट प्रखंड में कई दिनों से 22 हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है, जिसमे कई नन्हें गजराज भी भी शामिल हैं. उसी में से यह छोटा हाथी बिछड़ गया था. उसे वन विभाग की टीम ने घायल अवस्था में जंगल से रेस्क्यू किया था.
 
झूंड से बिछड़ा छोटा हथी

Gumla News: झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने मारासीली जंगल से रेस्क्यू कर उसे उसकी मां से मिला दिया. नन्हा हाथी जब अपनी मां से मिला तो टीम ने राहत की सांस ली.

इसे भी पढ़ें: 

मिली जानकारी के अनुसार बसिया कामडारा एवं पालकोट प्रखंड में कई दिनों से 22 हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है, जिसमे कई नन्हें गजराज भी भी शामिल है. उसी में से यह हाथी का बच्चा बिछड़ गया था. वन विभाग की टीम को घायल अवस्था मेंजंगल में मिला था. सूचना मिलते ही वनपाल शेखर सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर बसिया ले आई. यहां चिकित्सकों की विशेष टीम के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. 

 

वन विभाग की टीम ने हाथी के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद बसिया प्रखंड के सुरहू जंगल में उसकी मां के पास पहुंचाया. जब बच्चा अपनी मां से मिला, तो वह खुशी से झूम उठा और हथिनी ने अपनी खोए बच्चे को पाकर उसे बड़े प्यार से सहलाया. इस भावुक क्षण का गवाह बने वन अधिकारियों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही