Search

 
 
 

सरायकेला : बकरीद को लेकर सदर एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : ईद उल जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सरायकेला राम कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई.  इसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का त्योहार मनाया जाए. ऐसे प्रखंड जहां अब तक शांति समिति की बैठक नहीं हुई है वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक करें. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए. इसे भी पढ़ें : रहें">https://lagatar.in/be-alert-elderly-died-of-corona-after-five-days-in-ranchi-treatment-was-going-on-in-medica/">रहें

सतर्क : रांची में पांच दिन बाद कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मेडिका में चल रहा था इलाज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Seraikela-SDO-Baithak-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> आपत्तिजनक पोस्ट करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाए. विधि व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों का मोबाइल नंबर संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी अपने पास रखें. सभी पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए उक्त क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा दंडाधिकारी से लगातार संपर्क में रहेंगे और पूर्व में ही इसकी पूरी तैयारियां सुनिश्चित कर लेंगे ताकि शांतिपूर्ण ढंग से जिले में इस त्यौहार मनाया जा सके. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-peoples-representatives-of-sindri-gave-warning-to-the-electricity-department-improve-the-system-otherwise-they-will-siege/">धनबाद

: सिंदरी के जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग को दी चेतावनी-व्यवस्था सुधारें, वरना करेंगे घेराव

शरारती तत्वों पर रहेगी विशेष नजर

बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि व्यवस्था संबंधी कार्यों का संपादन करेंगे. त्योहार के सफलतापूर्वक समापन को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के स्तर से संयुक्त आदेश भी जारी कर दिया गया है. प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी तथा मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित स्थल पर निश्चित समय सीमा तक बने रहेंगे. बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण समापन हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के विषय में विस्तार से बताया गया. किसी भी असामाजिक, शरारती और उपद्रवी तत्वों द्वारा अफवाह या उपद्रव फैलाए जाने की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पदाधिकारी अपने क्षेत्र में इस दौरान होने वाली हरेक गतिविधियों पर नजर रखें और स्वयं भ्रमणशील रहकर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही