Seraikela : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर फौजी ढाबा के पास रेलिंग में टकराने से एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना सोमवार अहले सुबह चार बजे के आसपास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान कोलाबीरा गांव निवासी विजय मंडल (22 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विजय भुरकुली में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस घर कोलाबीरा जा रहा था. लेकिन रास्ते में फौजी ढाबा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे रेलिंग से जाकर टकरा गई. विदित हो कि इस दुर्घटना में विजय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-childrens-performance-at-prayas-indias-rainbow-mega-night-captivated/">धनबाद
: प्रयास इंडिया के रेनबो मेगा नाइट में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा
: बंद खदान से दो युवकों के शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
: प्रयास इंडिया के रेनबो मेगा नाइट में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा
पोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा गया सदर अस्पताल
वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को सदर अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि विजय आधुनिक कंपनी में अप्रेंटिस कर रहा था. वह शादी समारोह से घर जा कर थोड़ी देर सोने और ड्यूटी जाने की बात कह कर निकला था. वहीं, थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़े : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bodies-of-two-youths-recovered-from-closed-mine-fear-of-murder-police-engaged-in-investigation/">बेरमो: बंद खदान से दो युवकों के शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment