Search

 
 
 

सरायकेला: डीसी ने दिया निर्देश, कल्याण अस्पताल के विकास में एक करोड़ तक किए जा सकेंगे खर्च

 
Seraikela  : कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल के सफल संचालन लिये उपायुक्‍त ने आज कई दिशा निर्देश जारी किए. जिला समाहरणालय सभागार में जिला स्तर पर गठित कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए डीसी अरवा राजकमल ने बताया कि कि आधारभूत संरचना के विकास पर खर्च की अधिकतम सीमा एक करोड़ रुपये होगी. इससे अधिक खर्च के लिये प्रस्ताव का प्राक्कलन विहित प्रक्रिया का पालन करते हुए आदिवासी कल्याण आयुक्त-रांची को भेजा जाना है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kanhaiya-singh-did-a-touching-post-a-few-hours-before-his-murder-what-was-the-meaning-of-the-post-this-is-a-big-question/">आदित्यपुर

: कन्हैया सिंह ने अपनी हत्या के कुछ घंटे पूर्व किया था एक मार्मिक पोस्ट, क्या थे पोस्ट के मायने यह एक बड़ा सवाल

आधारभूत संरचना से संबंधित प्रस्ताव यथाशीघ्र उपलब्ध करवाने का निर्देश

बैठक में अस्पताल संचालन में आधारभूत संरचना के जीर्णोद्धार, मरम्मत, चिकित्सा उपकरण, दवाइयां, अन्य चिकित्सा सामग्री का क्रय, प्रोत्साहन राशि, सम्मान राशि एवं मानदेय आदि का भुगतान के कार्यों को समय पर कराने को लेकर निर्देश दिया गया. उपस्थित पदाधिकारी एवं अस्पताल संचालनकर्त्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं को  आधारभूत संरचना से संबंधित प्रस्ताव यथाशीघ्र उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया. मौके पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबुरु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: फादर">https://lagatar.in/big-question-mark-on-law-due-to-institutional-murder-of-father-stan-swamy-justice-still-awaited-bs-raju/">फादर

स्टेन स्वामी की संस्थागत हत्या से कानून पर बड़ा प्रश्नचिह्न, आज भी न्याय का इंतजार: बीएस राजू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही