Search

 
 
 

Seraikela : छठ घाटों से बाजार तक, आदित्यपुर में 60 महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी सुरक्षा की कमान

Seraikela-Kharsawa : आदित्यपुर में छठ महापर्व में सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर 60 महिला जवानों की तैनाती की गई है, इस टीम को 30-30 के दो दस्तों में बांटा गया है. दोनों दस्ते बाइक और पैदल गश्त कर रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके.
 
महिला पुलिसकर्मी तैनाती

Seraikela-Kharsawa :  छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आदित्यपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 60 महिला जवानों की विशेष टीम तैनात की गई है. यह टीम घाटों से लेकर बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी रखेगी. 

 

महिला जवानों की इस टीम को 30-30 के दो दस्तों में बांटा गया है. दोनों दस्ते बाइक और पैदल गश्त कर रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके. खासकर छठ घाटों पर महिला जवानों को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है, जिससे छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित माहौल में पूजा कर सकें.

 

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार कर रहे हैं. वे पुलिस बल के साथ लगातार अलग-अलग इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से छठ मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही