Search

 
 
 

Seraikela News : हरिओम नगर में घर में घुसकर तोड़फोड़ व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप

Saraikela News : राज सिंह के अनुसार, आरोपी घर के ऊपर तक पहुंच गए और उनके साथ गाली-गलौज की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. अचानक हुए हंगामे से घर में मौजूद लोग डर गए.
 
हरिओम नगर में तोेड़फोड

Saraikela News : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में देर रात एक घर में तोड़फोड़ और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. राज सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग देर रात उनके घर पहुंचे और हंगामा करते हुए घर में तोड़फोड़ की. इस दौरान घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया.

 

 

राज सिंह के अनुसार, आरोपी घर के ऊपर तक पहुंच गए और उनके साथ गाली-गलौज की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. अचानक हुए हंगामे से घर में मौजूद लोग डर गए.

 

घटना के दौरान घर और आसपास लगे CCTV कैमरों को भी निशाना बनाए जाने का आरोप है. राज सिंह के मुताबिक, कई कैमरों को तोड़ दिया गया. इससे घटना की तस्वीरें और पूरी वारदात की रिकॉर्डिंग प्रभावित होने की आशंका है.

 

हालांकि, CCTV कैमरों को किसने तोड़ा और घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.घटना के बाद राज सिंह ने आदित्यपुर पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि घर में घुसकर तोड़फोड़, गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

 

फिलहाल घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही