Search

 
 
 

Saraikela News : कपाली फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अफसर नवाज पर हुआ था जानलेवा हमला

कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रोड स्थित बड़ाबाजार से पकड़ा.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रोड स्थित बड़ाबाजार से पकड़ा. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया.

 

जानकारी के अनुसार, 2 जून की दोपहर करीब 1 बजे इस्लामनगर में जमीन से जुड़े कार्य के दौरान अफसर नवाज पर जानलेवा हमला किया गया था. आरोप है कि हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की थी. पीड़ित के बयान पर कपाली ओपी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 

इस मामले में एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. तकनीकी साक्ष्यों व अन्य भौतिक सबूतों के आधार पर पुलिस को मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू के बारे में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही