Search

 
 
 

Seraikela News: रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मारी जमीन मालिक को गोली, हालत गंभीर

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. वार्ड संख्या-5 में निर्माणाधीन प्लॉट पर पहुंचे तीन बदमाशों ने कथित तौर पर रंगदारी की मांग की. जिसका विरोध करने पर जमीन मालिक अफसर नवाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गया,
 

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. वार्ड संख्या-5 में निर्माणाधीन प्लॉट पर पहुंचे तीन बदमाशों ने कथित तौर पर रंगदारी की मांग की. जिसका विरोध करने पर जमीन मालिक अफसर नवाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर कपाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

 

अफसर नवाज, जो जाकिरनगर रोड नंबर-20 का निवासी बताया जा रहा है, उसने कपाली वार्ड संख्या-5 में एक जमीन खरीदी है. उक्त जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान तीन युवक पैदल वहां पहुंचे और कथित रूप से रंगदारी की मांग करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब अफसर नवाज ने पैसे देने से इनकार किया और विरोध जताया तो आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी.

 

फायरिंग के दौरान एक गोली अफसर नवाज के पैर में लगी, जो आर-पार निकल गई. वहीं दूसरी गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंगदारी मांगने और विरोध करने पर फायरिंग किए जाने से जुड़ा प्रतीत होता है. हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही