Search

 
 
 

Seraikela News: डीसी ने SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग की बैठक, मांगा सहयोग

सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाहरणालय में सोमवार को बैठक की. बैठक में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व BLA-1 शामिल हुए.
 
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीसी नितिश कुमार सिंह.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाहरणालय में सोमवार को बैठक की. बैठक में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व BLA-1 शामिल हुए. डीसी ने कहा कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अपडेटेड व त्रुटिरहित बनाना है. उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए और अपात्र नामों को हटाया जा सके.

 


उन्होने बताया कि 14 जुलाई को जिले के सभी बूथों पर BLO व BLA-2 की बैठक होगी. इस बैठक में BLA-2 अपने-अपने क्षेत्र के BLO के साथ समन्वय बनाकर SIR प्रक्रिया में सहयोग करेंगे. इस दौरान ASDD (Absent, Shifted, Dead और Duplicate) मतदाताओं की सूची का सत्यापन और मिलान किया जाएगा. 


डीसी ने सभी BLA-1 को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने BLA-2 को सक्रिय रखें और BLO के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें. प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर तालमेल से ही SIR अभियान को प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकता है. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही