Search

 
 
 

Seraikela News : सरायकेला में 13 मई को लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 13 मई 2026 (बुधवार) को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा
 

Seraikela: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 13 मई 2026 (बुधवार) को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले और आसपास की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी.

 

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, छवि कंस्ट्रक्शन, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन और टैलेंटनेक्शा सर्विसेज जैसी प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी.

 

Uploaded Image

1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, एपीडी इंजीनियर, सेफ्टी सुपरवाइजर, फर्नेस ऑपरेटर, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, फोरमैन, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर, ट्रेनी, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर सहित 1000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सरायकेला–खरसावां और जमशेदपुर में की जाएगी.

 

15 हजार से 45 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

मेले में चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कंपनियों द्वारा 15,000 से 45,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. इस रोजगार मेले में नए और अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.

योग्यता और आयु सीमा

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक और एमबीए रखी गई है.

 

बायोडाटा लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में शामिल हों. जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतर अवसर है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं.

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला–खरसावां में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क कर सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही