Search

 
 
 

Seraikela News: तिरुलडीह में ट्रेन की चपेट  में आकर व्यक्ति की मौत

खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela: खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना तिरुलडीह और बकारकुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पोल संख्या 318/15 और 319/15 के पास हुई. मृतक की पहचान चानो गांव निवासी 50 वर्षीय मंगल सिंह मुंडा के रूप में हुई है. 

 

घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया.

 

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात आई सामने


परिजनों के अनुसार, मंगल सिंह मुंडा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे. हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. तिरुलडीह थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही