Search

 
 
 

Seraikela News: कांड्रा में पिकअप व ऑटो में टक्कर, कई यात्री घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार को एक ऑटो हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर एक पिकअप वैन से टकरा गया. इस हादसे में ऑटो पर सवार सभी यात्री घायल हो गए.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार को एक ऑटो हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर एक पिकअप वैन से टकरा गया. इस हादसे में ऑटो पर सवार सभी यात्री घायल हो गए. इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

Uploaded Image

दुर्घटनाग्रस्त ऑटो.


स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो JH 05DM 6241 को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही