Search

 
 
 

Seraikela News : कपाली में आपराध की साजिश नाकाम, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम कर दी. पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनारी निर्मलनगर निवासी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी के रूप में हुई है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम कर दी. पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनारी निर्मलनगर निवासी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.


पुलिस को शुक्रवार की शाम करीब 7:50 बजे पुडिसिली चौक के पास अवैध हथियार के साथ एक संदिग्ध युवक के घूमने की सूचना मिली थी. इसके बाद चांडिल SDPO शिव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम  तुरंत पुडिसिली चौक स्थित एक होटल के पास पहुंची. पुलिस को देख सड़क किनारे खड़ा युवक भागने लगा. जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी में युवक की कमर से एक लोडेड देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

 


आरोपी गुड्डू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ सोनारी, घोड़ाबांधा थान व कपाली ओपी में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट व एससी-एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराओं में  10 मामले पहले से दर्ज हैं. छापेमारी टीम में चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, एसआई अंशारी कच्छप व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही