Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बबलू अंसारी के रूप में हुई. वह हाशमी मोहल्ला डेमडुब्बी का रहने वाला है. ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि बबलू अंसारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था. उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.
इसे भी पढ़ें
आरोपी को कागजी प्रक्रिया के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में एएसआई मुन्ना राय व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

