Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Seraikela News: तिरुलडीह में सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को पुलिस ने बांटे हेलमेट

तिरुलडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर शहीद चौक के पास आयोजित इस अभियान में वाहन चालकों और ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई
Advertisement
Advertisement

Saraikela : तिरुलडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर शहीद चौक के पास आयोजित इस अभियान में वाहन चालकों और ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई.

 

अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कौशल कुमार ने किया. इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

 

थाना प्रभारी कौशल कुमार ने कहा कि हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें. साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई.

 

पुलिस ने अभियान के दौरान ग्रामीणों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, तेज रफ्तार से बचने और सड़क पर सावधानी बरतने के बारे में भी जागरूक किया. अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही