Search

 
 
 

सरायकेला : चांडिल में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, दो मकान किया ध्वस्त

फिलहाल दयापुर में 18 हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है. इनमें दो बच्चे हैं.
 

Dilip Kumar

Chandil : चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथी लगातार मकान को ध्वस्त कर अंदर रखे अनाज को अपना आहार बना रहे हैं. जंगल क्षेत्र के किनारे बसे गांवों के बाद अब बाजार के अंदर भी हाथी बेखौफ होकर घुमते देखे जाते हैं. मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने चांडिल प्रखंड के सालडीह में दो मकानों को ध्वस्त कर अंदर रखे अनाज को अपना निवाला बनाया. दो की संख्या में पहुंचे हाथियों ने संजय महतो और रोशनी महतो के मकान को ध्वस्त कर दिया.

 वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. फिलहाल दयापुर में 18 हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है. इनमें दो बच्चे हैं. वन विभाग जंगली हाथियों पर अपनी नजर रखे हुए है. जंगली हाथियों को वापस जंगल क्षेत्र में पहुंचाने के लिए वन कर्मी प्रयास कर रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही