- सिर में लगी चोट
Seraikela/Kharsawa : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित पदमपुर टोल मोड़ के पास में सोमवार की सुबह कंटेनर की टक्कर से पैदल जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर निवासी प्रतिमा पात्रो के रूप में हुई है. महिला का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतिमा पात्रो पैदल स्कूल जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहा कंटेनर (संख्या यूपी 70 क्यूटी 995) पदमपुर टोल मोड़ पर मुड़ रहा था. इसी क्रम में कंटेनर से महिला को टक्कर लग गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़ीं. हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और कान से खून निकलने लगा.
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए राहगीरों ने पदमपुर टोल पर खड़ी एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल टीएमएच भेजा. घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

