Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला :  युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ड्रग्स की थी लत

Advertisement
Advertisement
Saraikela  :  जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान शंकर गोडसेरा के रूप में हुई है. पिछले कुछ दिनों से वो मानसिक तनाव से गुजर रहा था. परिजनों ने बताया कि वो ड्रग्स का आदी था. लेकिन घरवालों के दबाव में आकर उसने ड्रग्स लेना छोड़ दिया था. जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

फंदे से झूलता मिला शव

परिजनों के अनुसार, रविवार को शंकर गोडसेरा का मानसिक संतुलन काफी खराब हो गया था.  वह अजीबो गरीब हरकत कर रहा था. जिसके बाद परिवार वालों ने उसे एक रूम में बंद कर दिया. लेकिन आज सुबह जब दरवाजा खोला तो देखा कि वो खिड़की के सहारे फंदे से झूल रहा है. इसे भी पढ़े : ऑनलाइन">https://lagatar.in/ordering-food-online-eliminates-the-tension-of-infection-at-home-now-drone-will-bring-order/">ऑनलाइन

खाना मंगाने से घर पर संक्रमण आने की टेंशन खत्म, अब ड्रोन लेकर आयेगा ऑर्डर  

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिजनों ने इसके बाद मामले की जानकारी आदित्यपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसे भी पढ़े : काशी">https://lagatar.in/pm-sent-special-shoes-for-servicemen-in-kashi-vishwanath-dham-now-duty-will-not-have-to-be-done-barefoot/">काशी

विश्वनाथ धाम में सेवादारों के लिए पीएम ने भेजा खास जूता, अब नंगे पांव नहीं करनी पड़ेगी ड्यूटी

आदित्यपुर के युवक बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में

बता दें कि सरायकेला-खरसावां जिले का आदित्यपुर बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में हैं. यहां ब्राउन शुगर का कारोबार हो रहा है. जिसके कारण आदित्यपुर के युवाओं को इसकी लत लग रही है और वो अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं. शंकर ने भी ड्रग्स के कारण ही आत्महत्या की. इसे भी पढ़े : शेयर">https://lagatar.in/huge-jump-in-stock-market-sensex-up-by-500-points-nifty-crosses-17900/">शेयर

बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी, निफ्टी 17900 के पार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही