Search

 
 
 

बोले सर्जियो गोर, मोदी को सच्चा दोस्त मानते हैं ट्रंप, एक बार सुबह 6 बजे  फोन करने को तैयार थे

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री  मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्रेंडशिप को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है. सर्जियो गोर US-India Strategic Partnership Forum(USISPF) लीडरशिप समिट 2026 में बोल रहे थे.
 
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

Washungton/NewDelhi : भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री  मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्रेंडशिप को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है. सर्जियो गोर US-India Strategic Partnership Forum(USISPF) लीडरशिप समिट 2026 में बोल रहे थे. सर्जियो गोर ने दोनों देशों के संबंध, व्यापार समझौते,  भारत-अमेरिका की मित्रता, पीएम मोदी का अमेरिका विजिट,ट्रंप की आगामी भारत यात्रा पर  अपने विचार रखे.

 

विषय से इतर सर्जियो गोर  ने डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की मित्रता को लेकर एक किस्सा उजागर किया. उन्होंने कहा कि एक बार प्रेसिडेंट(ट्रंप) सुबह  6 बजे पीएम मोदी को फोन करने को उतावले थे,जबकि कोई शेड्यूल तय नहीं था.राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार कुछ माह पूर्व मियामी में  इवेंट से अलग ट्रंप ने अचानक कहा,  प्रधानमंत्री मोदी को फोन करते हैं.

 

सर्जियो गोर ने कहा कि उन्होंने  प्रेसिडेंट को याद दिलाया कि इस समय भारत में सुबह के 6 बजे हैं. ट्रंप  मुस्कुराये और जवाब दिया, वह(मोदी) जागे होंगे. वह मेरी तरह हैं, उन्हें नींद नहीं आती.  सर्जियो गोर ने इस घटना को सुनाकर कहा ट्रंप मोदी को सच्चा दोस्त मानते हैं.अमेरिकी राजदूत के अनुसार ट्रंप की नजर में भारत का बहुत महत्व है. वे पीएम मोदी को विश्व के अन्य नेताओं से अलग महत्व देते  हैं.

 

सर्जियो गोर ने कहा कि  कुछ नेताओं के साथ हमें चीजें पहले से शेड्यूल करनी पड़ती हैं, लेकिन मोदी के साथ अलग बात है. राजदूत गोर ने मुद्दे पर आते हुए कहास  भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत अंतिम चरण में है. सिर्फ आखिरी दौर की चर्चा की जानी है. गोर के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 14-15 दिसंबर को मियामी  में  आयोजित G20 समिट में शामिल होने अमेरिका जाएंगे.  राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल भारत का दौरा  कर सकते हैं.

 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही