Search

रामगढ़ दुष्कर्म मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, बाबूलाल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ जिले में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिन मामलों में पुलिस और जांच एजेंसियों से तुरंत और जवाबदेही के साथ कार्रवाई की उम्मीद होती है, उन्हीं मामलों में पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने से बचती नजर आती है.
 
मरांडी ने कहा कि रामगढ़ में 11 साल की बच्ची के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया. परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. लेकिन घटना के कुछ दिन बाद तीन आरोपियों में से एक को कथित तौर पर करीब सवा लाख रुपये लेकर छोड़ दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है.

उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में समय पर और निष्पक्ष न्याय नहीं मिलने से लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है. कुछ पुलिस अधिकारियों के कामकाज की वजह से न्याय व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में जवाबदेही बढ़ाने और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की जरूरत है.

बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ एसपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि आरोपी को किस आधार पर छोड़ा गया, किन परिस्थितियों में यह फैसला लिया गया और अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित जांच अधिकारी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शी और सख्त कार्रवाई से ही लोगों का न्याय व्यवस्था और कानून पर भरोसा दोबारा मजबूत हो सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही