Search

रांची विश्वविद्यालय में संविदाकर्मियों की सेवा आयु तय, शिक्षकों के लिए 65 और गैर-शिक्षण कर्मियों के लिए 60 वर्ष

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कार्यरत संविदा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवा अवधि को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार अब निर्धारित आयु सीमा पूरी होने के बाद संविदा सेवा जारी नहीं रखी जा सकेगी.
 
रांची विश्वविद्यालय

इसे भी पढ़ें: 

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत कार्यरत संविदा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों, जिसमें संबंधित संघटक कॉलेज भी शामिल हैं, की संविदा सेवा निर्धारित आयु सीमा के बाद जारी नहीं रहेगी.

आदेश के मुताबिक संविदा शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष, जबकि गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित की गई है. विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है.

यह निर्णय 9 अप्रैल 2024 को हुई CVS कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर लिया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही