Gumla News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक 'सेवा यात्रा' निकाली जा रही है. यह यात्रा शनिवार को छत्तीसगढ़ के रास्ते गुमला जिले के जारी प्रखंड स्थित कमलपुर पहुंची. यहां पार्टी की ओर से आयोजित 'जनजातीय संवाद' कार्यक्रम में इन सेवा यात्रियों का स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें...
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यात्रा का स्वागत किया. इस दौरान जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई. साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई.
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही व मुनेश्वर साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत और जिला प्रभारी राकेश भास्कर मौजूद रहे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

