Search

 
 
 

SIR के खिलाफ रांची में कई संगठनों का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

Ranchi News: अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता अपने झंडों के साथ पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. सभी संगठनों की प्रमुख मांग एसआईआर को रद्द करना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना रही. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह आंदोलन केवल रांची तक सीमित नहीं है,
 
पुतला दहन

Ranchi News: एसआईआर (SIR) के विरोध में शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर कई संगठनों ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने काला दिवस मनाया, जबकि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने भी विरोध जताया. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर को रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

 

अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता अपने झंडों के साथ पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. सभी संगठनों की प्रमुख मांग एसआईआर को रद्द करना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना रही. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह आंदोलन केवल रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इसके खिलाफ विरोध किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें - 

 

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उनके अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी के बीच कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. कुछ लोगों को हाउस अरेस्ट किए जाने का भी दावा किया गया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

 

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एसआईआर के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. इस दौरान चौक पर काफी गहमागहमी देखने को मिली और प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही