Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में विश्व क्षय दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम,  निकलेगी जागरूकता रैली

विश्व क्षय दिवस 24 मार्च के अवसर पर रांची में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस वर्ष का थीम Yes We Can End TB Led by Bharat Powered by Janbhagidari रखा गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : विश्व क्षय दिवस 24 मार्च के अवसर पर रांची में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस वर्ष का थीम Yes We Can End TB Led by Bharat Powered by Janbhagidari रखा गया है.

 

24 मार्च को सुबह 9 बजे जिला क्षय कार्यालय रांची से जागरूकता रैली निकाली जाएगी. इस दौरान लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा और बीमारी को खत्म करने का संकल्प लिया जाएगा.

 

इस अवसर पर 100 days campaigning अभियान की शुरुआत राज्य मुख्यालय से की जाएगी. इसके तहत सभी प्रखंडों में vulnerable group की screening कर टीबी मरीजों की पहचान की जाएगी.

 

सभी अस्पतालों, अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही निक्षय मित्र अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा.

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा. बेहतर काम करने वाले निक्षय मित्र, पदाधिकारी, कर्मचारी, CHO, टीबी चैंपियन और सहिया को सम्मानित भी किया जाएगा.

 

टीबी मरीजों को पोषण किट food basket का वितरण भी किया जाएगा. वर्ष 2025 में रांची जिले में कुल 8146 टीबी मरीजों का इलाज शुरू किया गया, जिसमें 3256 मरीज सरकारी और 4890 मरीज निजी क्षेत्र से थे.

 

जिले में टीबी मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय मानक के अनुरूप है. MDR मरीजों की संख्या 84 दर्ज की गई है. अब तक 6073 मरीजों को पोषण किट वितरित की जा चुकी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही