Search

 
 
 

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि

Ramgarh News: इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल, बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी तथा खूंटी सांसद काली चरण मुंडा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.
 
रघुबर दास

Ramgarh News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे. सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल, बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी तथा खूंटी सांसद काली चरण मुंडा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें - 

 

इसके अलावा झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक और तनूज खत्री, विधायक अनूप सिंह, विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी नेमरा पहुंचे.

Uploaded Image

दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देते नेता

 

मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए सांसदों, विधायकों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट की और परिवार को सांत्वना दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही