Search

 
 
 

पाकुड़ में चोरी की कई वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पाकुड़ पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए कांसा के बर्तन, गैस सिलेंडर और एसी के आउटडोर यूनिट का स्टैंड बरामद किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.
 
  • बरामद हुए कांसा के बर्तन, गैस सिलेंडर और एसी यूनिट का स्टैंड

Pakur : जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पाकुड़ पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए कांसा के बर्तन, गैस सिलेंडर और एसी के आउटडोर यूनिट का स्टैंड बरामद किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

 

जानकारी के मुताबिक 27 मई की रात हाटपाड़ा रथ मेला मैदान स्थित पांच दुकानों में चोरी हुई थी. इनमें एक बर्तन दुकान से कांसा के बर्तन चोरी कर लिए गए थे. वहीं, 20 मई की रात हाटपाड़ा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल से एसी का आउटडोर चोरी कर लिया गया था. इसके अलावा 18 मई को पुलिस केंद्र के समीप एक मकान में और दिसंबर 2025 में रेलवे स्टेशन के पास भी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं.

 

लगातार हो रही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर छह आरोपियों को दबोच लिया.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 पीस कांसा की थाली, एक गैस सिलेंडर और एसी आउटडोर यूनिट का स्टैंड बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बजीर शेख, हाजीबुल शेख, रोनी शेख, रहमान शेख, मुहर्रम शेख और अमन अंसारी शामिल हैं. इनमें कई आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी समेत तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही