Search

 
 
 

Ranchi News: 5 सितंबर को रेलवे ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले देख लें स्थिति

Ranchi News: हटिया और सांकी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 58663/58664 और ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर दोनों दिशाओं में पूरी तरह रद्द रहेंगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और बदले हुए फेरों की जानकारी अवश्य ले लें.
 
रेलवे ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित

Ranchi News: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने 5 सितंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. किता-सिल्ली रेलखंड पर तकनीकी कार्यों के कारण रांची और हटिया रूट पर रेल यातायात बाधित रहेगा. जिससे लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बीच रास्ते में ही रोक दिया जाएगा और कई लोकल ट्रेनें पूरी तरह ठप रहेंगी.

इसे भी पढ़ें: 

रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा और यह आद्रा–हटिया रेलखंड के बीच रद्द रहेगी.

 

वहीं ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस रवाना होगी, जिसके चलते गोमो से हटिया के बीच यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का आंशिक समापन और प्रारंभ मूरी स्टेशन से किया जाएगा, जिससे मूरी से रांची के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा.

 

हटिया और सांकी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 58663/58664 और ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर दोनों दिशाओं में पूरी तरह रद्द रहेंगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और बदले हुए फेरों की जानकारी अवश्य ले लें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही