Search

 
 
 

झारखंड में कड़ाके की ठंड: दिन-ब-दिन गिर रहा पारा, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राज्यभर में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.
 
  • 28 नवंबर से दो दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना
  •  दो से चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में वृद्धि की है संभावना

Ranchi : झारखंड में सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राज्यभर में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा. 

 

दो दिसंबर तक बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर यानि शुक्रवार से हवाओं की दिशा बदलने की संभावना है, इस कारण न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिसंबर तक सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटे में कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान

•    सिमडेगा: 5.7 डिग्री सेल्सियस
•    गुमला: 5.8 डिग्री सेल्सियस
•    खूंटी: 6.0 डिग्री सेल्सियस
•    लोहरदगा: 7.3 डिग्री सेल्सियस
•    हजारीबाग: 7.5 डिग्री सेल्सियस
•    डाल्टनगंज: 8.0 डिग्री सेल्सियस
•    लातेहार: 8.2 डिग्री सेल्सियस
•    रांची: 8.4 डिग्री सेल्सियस
•    पश्चिमी सिंहभूम: 9.0 डिग्री सेल्सियस
•    बोकारो: 9.1 डिग्री सेल्सियस

 

पिछले 24 घंटे में कहां कितना रहा अधिकतम तापमान

•    गोड्डा: 29.7 डिग्री सेल्सियस
•    चाईबासा: 28.2 डिग्री सेल्सियस
•    पाकुड़: 28.0 डिग्री सेल्सियस
•    डाल्टनगंज: 27.4 डिग्री सेल्सियस
•    जमशेदपुर: 26.6 डिग्री सेल्सियस
•    देवघर: 26.5 डिग्री सेल्सियस
•    सिमडेगा: 26.4 डिग्री सेल्सियस
•    पश्चिमी सिंहभूम: 26.2 डिग्री सेल्सियस
•    बोकारो: 23.5 डिग्री सेल्सियस
•    रांची: 22.4 डिग्री सेल्सियस

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही