Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला सरगना, 2 युवती समेत छह आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

Advertisement
Advertisement

Bokaro: चास थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. सस्ता नामक लॉज में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट चला रही महिला सरगना, 2 युवती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. चास पुलिस सभी के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

चास एसडीपीओ ने दी जानकारी

चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चास बाईपास से सटे सस्ता नामक लॉज में युवतियों को बाहर से लाकर देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी. सूचना पर चास पुलिस ने सशस्त्र महिला बल के साथ लॉज की घेराबंदी की. एक-एक कर लॉज के कमरों को खंगाला गया. इस दौरान एक कमरे में महिला सरगना एक पुरूष के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले. छापेमारी के दौरान लॉज में अफरा तफरी मच गई. दूसरे कमरों से दो युवतियां ग्राहकों के साथ पकड़ी गईं. सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

आबादी वाले इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट

इंस्पेक्टर रामप्रवेश कुमार ने बताया कि लॉज आबादी के बीच है.जहां इस प्रकार का कुकृत्य छुप-छिपाकर लंबे समय से करवाया जा रहा था.आसपास का माहौल खराब हो रहा था. पूछताछ में यह पता चला कि सरगना चमेली आर्थिक तंगी से परेशान लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर देह व्यापार की रंगीन दुनिया में लाती है. ग्राहकों को लाना भी महिला सरगना का ही काम है. ग्राहकों से मिलने वाले रुपयों में कुछ पैसे युवतियों को देकर सारे पैसे खुद रखती है. चास पुलिस अब इस बिंदू पर जांच कर रही है कि इस देह व्यापार का बोकारो में कितना व्यापक नेटवर्क है. क्या इन्हें सफेदपोशों का संरक्षण भी हासिल है. आगे की जांच में कई सफेदपोश के नाम सामने आ सकते हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही